[WEEKLY VIEW] - 29 th JULY 2018

ट्रेडनीती रिसर्च : 
सेबी और एम्फी  के (मार्केट कैप) पर  निर्णय  के बाद स्माल कैप और मिड कैप शेअर्स में गिरावट आई है | इसी वजह से म्युच्युअल फंड निगेटिव में चल रहे है जब की निफ्टी लाइफटाइम हाई पर है | अगर आप लार्ज कैप में इनवेस्टेड है तो आप सही रिटर्न ले पाएंगे |

दरअसल ज्यादातर आम निवेशक ये सोचते है की अगर निफ्टी बढ़ रही है तो इसका मतलब है की सभी शेअर्स बढ़ रहे होंगे , और इतनी जानकारी निवेश करने और रिटर्न कमाने के लिए काफी है | जब की निवेश कब नहीं करना चाहिए इसकी समझ होना भी अपने आप में एक कौशल (स्किल) है |

खैर निफ्टी में चल रही तेजी लम्बे समय की तेजी है जिसे अमरीकी बाजार से सपोर्ट की उम्मीद है | कम समय के करेक्शन के बाद निफ्टी लम्बे समय के लिए तेजी में बनी रहने की सम्भावना है |




कृपया निवेश करने से पूर्व रिस्क डिस्क्लोजर पढ़े |
धन्यवाद |
www.tradeniti.in


Comments