[Weekly view] 27 th august 2018

ट्रेडनीती रिसर्च :
इस सप्ताह नैशनल कंपनी लॉ   ट्रिब्यूनल द्वारा 70   कम्पनियों   को दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है | पेट्रोल और डीजल के दाम   रिकॉर्ड हाई पर है , एसबीआई अपने कुछ शाखाएं बंद कर रहा है और भारतवर्ष की सबसे बड़ी त्रासदी केरला में चल   रही है | इस  समय निफ्टी बिना किसी ठोस आधार के नास्डैक को फोलो कर रही   है जिसमें कोई बुराई नहीं है पर यह बढ़त देश  की आर्थिक कमजोरी को छुपा   नहीं सकती |  नास्डैक में ब्रेकआउट जैसे हालत बने है हो सकता है निफ्टी में इस सप्ताह के  शुरुवात में  गिरावट रहे पर अंतत: निफ्टी फिर से नास्डैक को फ़ॉलो कर सकती  है | निफ्टी में एक करेक्शन आ   सकता है पर डरने की कोई जरुरत नहीं है | ट्रेंडलाइन पर ध्यान रखें एवं ट्रेडिंग करें और हाँ    हो सके  केरला   के लिए कुछ दान करें |





धन्यवाद 




Comments